Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand News:क्या हुआ जब एक ही घर में पहुंची पांच दुल्हनें....

Uttarakhand News:क्या हुआ जब एक ही घर में पहुंची पांच दुल्हनें….

Uttarakhand News: एक प्रथा जो आज भी कायम

चकराता अपनी परमपराओं के लिए मशहूर रहा है.जो काफी हद तक आज भी कायम है. जी हां चकराता के खारसी गांव में को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान भी किया और भावुक भी। एक ही आंगन में एक साथ पांच दुल्हनें अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंचीं, ढोल-दमाऊं की गूंज और खुशियों के बीच पूरा गांव जश्न में डूब गया। यह अनोखा विवाह जौनसार बावर की सदियों पुरानी जोजोड़ा प्रथा के तहत हुआ, जहां दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर आती है,परंपरा का ऐसा रूप, जो आज के दौर में बेहद खास लगता है।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संयुक्त परिवार के पांच भाइयों की शादियां एक साथ हुईं, सबसे खास बात यह रही कि पूरे आयोजन में न दहेज का दिखावा था और न फिजूलखर्ची,सिर्फ परंपरा के अनुसार पांच प्रतीकात्मक उपहार और फिर “रईणी भोज”, जिसमें पूरा गांव एक परिवार बनकर शामिल हुआ। यह सिर्फ शादी नहीं, बल्कि संस्कृति, सादगी और रिश्तों की असली ताकत का जीवंत उदाहरण बन गई।

Uttarakhand News:कैबिनेट बैठक में इतने प्रस्तावों पर लगी मुहर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments