Uttarakhand News: छात्र का शव आखिरकार बरामद
अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के छात्र का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने से जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली, वहीं संस्थान और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीटेक थर्ड ईयर के छात्र आनंद सोहन, निवासी तेलंगाना, 26 अप्रैल की शाम करीब चार बजे श्रीनगर में SSB क्षेत्र के पास नदी में नहाने के दौरान अचानक तेज धारा की चपेट में आ गए थे। देखते ही देखते वह बहाव में बह गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Uttarakhand News: 6 दिन बाद शव बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर से लेकर मूल्यगांव तक नदी किनारे संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी ली गई। बाद में अभियान को और आगे तक विस्तार दिया गया।
Uttarakhand News: गहराई रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने बताया कि नदी का तेज बहाव और गहराई रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती रहे, लेकिन टीमों ने समन्वय के साथ लगातार अभियान जारी रखा। अंततः घटना स्थल से करीब 200 मीटर आगे नदी में छात्र का शव बरामद कर लिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है
Uttarakhand News: गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल….


