Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के बीच सियासी हलचल भी तेज
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने गढ़वाल मंडल पर फोकस करते हुए बड़ा अभियान तैयार किया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 6 मई से उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं, जहां उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था और संगठनात्मक मजबूती,दोनों पर केंद्रित रहेगा।जारी कार्यक्रम के अनुसार, कुमारी सैलजा 6 मई को ऋषिकेश पहुंचेंगी, जहां से उनका गढ़वाल मिशन शुरू होगा। 7 मई को श्रीनगर में जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में प्रस्तावित है।
Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया हिम काष्ठ ऐप का लोकार्पण…
Uttarakhand News:कांग्रेस का प्लान
8 मई को वह केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगी। इसके बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों का आकलन करेंगी। 9 मई को चमोली जिले के बिरही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।10 मई को कुमारी सैलजा बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेंगी और जोशीमठ में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।
Uttarakhand News; कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद
दौरे के अंतिम दिन 11 मई को टिहरी जिले के चंबा में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक कर गढ़वाल मिशन का समापन किया जाएगा।कांग्रेस इस पूरे दौरे को आध्यात्मिक आस्था और चुनावी रणनीति के संतुलन के रूप में देख रही है। एक ओर जहां चारधाम दर्शन के जरिए धार्मिक संदेश दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद किया जाएगा।



