Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: सीएम धामी ने किया हिम काष्ठ ऐप का लोकार्पण...

Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया हिम काष्ठ ऐप का लोकार्पण…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ‘हिम काष्ठ ऐप’ का लोकार्पण किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निगम की उपलब्धियों को सराहते हुए इसे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नीति स्पष्ट हो और नियत साफ हो, तो परिणाम स्वतः उत्कृष्ट होते हैं। इसी का परिणाम है कि वन विकास निगम ने ₹167 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने घोषणा की कि लोगों की सुविधा के लिए कुमाऊं मंडल में वन विकास निगम का नया कार्यालय स्थापित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध जैव विविधता, सुरक्षित वन संपदा और स्वच्छ ग्लेशियरों की धरोहर सौंपी जाए। इसके लिए इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments