Student Union Elections:छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसरों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यदि महिलाओं को अवसर मिले तो वे नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं, और इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने सभी कुलपतियों को छात्र संघ संविधान में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
Student Union Elections:शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए बुलाए गए इस विशेष सत्र में, शिक्षा मंत्री ने सहकारी समितियों के उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 33 प्रतिशत आरक्षण के कारण लगभग 39 प्रतिशत महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू होने से परिसरों में महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही, चुनावों में मेधावी छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है ताकि भविष्य का नेतृत्व अधिक सक्षम और समावेशी बन सके।

Uttarakhand:बाइक बनी तेंदुए का पिंजरा,आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा…


