पौड़ी गढ़वाल जिले में सोमवार 27 अप्रैल को खिर्सू के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक मैक्स वाहन और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों वाहन गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के समय मैक्स वाहन में आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स सवार गणन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55), गौतम सिंह (26) समेत बाइक सवार गजेंद्र सिंह (42) घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।
। नैनीताल में सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिर गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सीएचसी पदमपुरी लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 घायलों में से 3 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Uttarakhand News: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा,क्यों है खास.



