Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: साइबर ठगी का एक और मामला,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें...

Uttarakhand News: साइबर ठगी का एक और मामला,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में…

Uttarakhand News:एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग

सीएम Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली स्थित Kartavya Bhavan में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात कर उत्तराखंड के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली Char Dham Yatra के दौरान लाखों श्रद्धालु राज्य पहुंचते हैं.जिससे होटल, धर्मशाला और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गैस की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इस अवधि में राज्य को करीब 967949 व्यावसायिक सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है, इसलिए आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया गया

Uttarakhand News: विशेष सत्र में होगा हंगामा

उत्तराखंड में 105 सीटों को लेकर कल होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सियासी माहौल और गर्म हो गया है। एक ओर जहां सदन में इस मुद्दे पर अहम चर्चा होगी, वहीं उसी दिन शाम 6 बजे महिलाओं और Bharatiya Janata Party के कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा

Uttarakhand News

Uttarakhand News:वकील ने खुद को गोली मारी

नैनीताल में कोर्ट के बाहर एक वकील ने अपनी कार में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कार के अंदर वकील पूरन सिंह भाकुनी का शव मिला। सोमवार को कोर्ट कैंपस के बाहर करीब 11:30 बजे गोली की आवाज आई। लोग जब वहां तक पहुंचे तो वकील की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से शव के हाथ में पिस्टल और कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वो अपनी बीमारी से बहुत परेशान हैं। वह अब ‘जिंदगी की गाड़ी’ नहीं खींच पा रहे हैं। सुसाइड नोट में लिखा है कि कुमाऊं आयुक्त, डीएम और एसएसपी उनकी पत्नी को संभाल लें ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं।

Uttarakhand News

Uttarakhand News: नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2 और 3 मई को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर इस दौरे को अहम माना जा रहा है। इससे पहले नितिन नवीन ने साफ किया था कि 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ही नेतृत्व में बीजेपी चुनाव मैदान में उतरेगी

Uttarakhand News: साइबर ठगी का एक और मामला

देहरादून में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर लिया और उसके दो बैंक खातों से कुल 1.13 लाख रुपये निकाल लिए।पीड़ित के फोन में संदिग्ध तरीके से एक्सेस हासिल किया गया इसके बाद बैंकिंग डिटेल्स का दुरुपयोग हुआ दो अलग-अलग खातों से पैसे ट्रांसफर कर लिए गए

Uttarakhand News:विशेष सत्र के लिए बीजेपी की खास तैयारी..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments