धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को दिन और रात में हुई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।दिन में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक झोपड़ी की तलाशी लेने पर वहां से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।वहीं रात के समय आबकारी विभाग ने भी छापेमारी कर तस्करी के लिए लाई जा रही शराब पकड़ी। विभागीय टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कार्रवाई की और बड़ी खेप को कब्जे में लिया।लगातार एक ही दिन में दो बड़ी बरामदगी होने से साफ है कि हरिद्वार में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय है। स्थानीय लोगों ने भी इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Kedarnath Yatra 2026:घोड़े-खच्चरों की नई दरें जारी,देखें पूरी रेट लिस्ट G.S.T के साथ….


