Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeधर्मUTTARAKHAND NEWS:मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर...

UTTARAKHAND NEWS:मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप…..

UTTARAKHAND NEWS:उत्तराखंड में मदरसों का विवाद गहराया

उत्तराखंड में मदरसों को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार उत्तराखंड से मुसलमानों का नाम तक मिटा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि समुदाय इसके आगे झुकेगा नहीं और अंतिम सांस तक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बिहार से कुछ बच्चों को उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई के लिए लाए जाने की बात सामने आई।

UTTARAKHAND NEWS: मुस्लिम सेवा संगठन ने इस मुद्दे पर किया खुली लड़ाई का ऐलान

इस मामले के सामने आने के बाद मदरसों को लेकर प्रदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में बाहरी बच्चों को मदरसों में पढ़ाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब सम्स ने भी कहा है कि बाहरी बच्चों को राज्य के मदरसों में किसी भी कीमत पर नहीं पढ़ने दिया जाएगा। दूसरी ओर मुस्लिम सेवा संगठन ने इस मुद्दे पर खुली लड़ाई का ऐलान किया है।

UTTARAKHAND NEWS:मामले पर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है

मामले पर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा है कि जो भी मदरसा नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे तुरंत बंद किया जाएगा। वहीं Ganesh Godiyal ने इस मुद्दे पर अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाया है।गौरतलब है कि उत्तराखंड में मदरसों को लेकर धामी सरकार पहले भी सख्ती दिखा चुकी है और इसी क्रम में मदरसा बोर्ड को समाप्त किया गया था। अब बिहार से लाए गए बच्चों के मामले के बाद देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बहस तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments