उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार और पहाड़ी रास्तों का खतरनाक संगम जानलेवा साबित हुआ। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में समा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना डामटा के रिखाऊं खड्ड के पास हुई। कार संख्या UK 07 HA 3697 अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिरते हुए यमुना नदी तक जा पहुंची। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दो शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान तुषार खत्री (25 वर्ष) पुत्र दिनेश और अजय (26 वर्ष) पुत्र मिजान सिंह के रूप में हुई। दोनों उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र अंतर्गत ढुइंक गांव के निवासी थे और अपने गांव से डामटा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शवों को निकालकर यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचाया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के अनुसार, “कार में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और हादसे के कारणों की


