Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeअपराधरुद्रप्रयाग से सनसनी: नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, POCSO Act में...

रुद्रप्रयाग से सनसनी: नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, POCSO Act में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिजनों को भी नहीं थी गर्भावस्था की जानकारी:-

बताया जा रहा है कि छात्रा को पथरी की शिकायत के चलते परिजन उसे जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों को छात्रा के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद उसे हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। जहां अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई और बाद में छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।

नवजात शिशु को एजेंसी के सुपुर्द:-

अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना चाइल्ड वेल्फेर कमिटी को दी। समिति के निर्देश पर नवजात को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग की देखरेख में सौंप दिया गया है। प्रबंधक पुनीत चौकियाल के अनुसार, दो माह बाद भारत सरकार के सेंट्रल अडाप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आरोपी अज्ञात, जांच जारी:-

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल छात्रा ने कथित आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments