Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून में वसंतोत्सव-2026 की शुरुआत, एआई कैमरों से होगी विज़िटर्स की मॉनिटरिंग

देहरादून में वसंतोत्सव-2026 की शुरुआत, एआई कैमरों से होगी विज़िटर्स की मॉनिटरिंग

देहरादून के लोक भवन में आज से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का शुभारंभ हो गया है। इस बार आयोजन में डिजिटल तकनीक को खास तौर पर शामिल किया गया है। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने आगंतुकों की संख्या दर्ज करने के लिए एआई आधारित सिस्टम तैयार किया है।

राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी:-

महोत्सव का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया। उन्होंने फूलों से सजे प्रचार वाहनों को रवाना किया, जो शहर और आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देंगे।

कब तक खुला रहेगा आयोजन?

वसंतोत्सव 27 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगा।

पहले दिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए निशुल्क रखी गई है।

ऑनलाइन पंजीकरण का विकल्प

आगंतुक चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट https://vmsbutu.live/ के माध्यम से स्वैच्छिक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें डिजिटल आई-कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था अनिवार्य नहीं है। इस बार फूलों की रंगत के साथ तकनीक की झलक भी देखने को मिल रही है, जिससे आयोजन को अधिक व्यवस्थित और डेटा आधारित बनाने की कोशिश की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments