Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादून“नाम बदला तो बुलावा मिला?” – सीएम धामी का राहुल गांधी पर...

“नाम बदला तो बुलावा मिला?” – सीएम धामी का राहुल गांधी पर सीधा हमला

उत्तराखंड की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया।

सीएम धामी ने कोटद्वार बाबा दुकान विवाद का जिक्र करते हुए कहा,
जब तक वो दीपक था, तब तक कांग्रेस के युवराज ने उसे मिलने के लिए नहीं बुलाया। लेकिन जैसे ही नाम के आगे ‘मोहम्मद’ लगा, महल के दरवाज़े खुल गए और इफ्तार पार्टी का न्योता भी मिल गया।”

उनका यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस की कथित तुष्टिकरण की राजनीति पर निशाना माना जा रहा है।

तीन तलाक पर भी सवाल:-
सीएम धामी ने राहुल गांधी से सवाल किया कि उन्होंने तीन तलाक से पीड़ित कितनी मुस्लिम महिलाओं से मुलाकात की? उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनें तीन तलाक कानून के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई।

“देवभूमि में नहीं गलेगी दाल”:-
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का बच्चा-बच्चा राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है और यहां कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं है।

‘अर्बन नक्सल’ और एआई का जिक्र:-
चुनाव नजदीक आते ही ‘अर्बन नक्सल गैंग’ और टूलकिट सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए सीएम धामी ने कहा कि एआई के जरिए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जातिवाद के नाम पर समाज को बांटने की साजिश हो रही है।

विकास बनाम वोटबैंक:-
सीएम धामी ने दो टूक कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोटबैंक के लिए काम करती है, जबकि उनकी सरकार विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

उन्होंने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का जिक्र करते हुए कहा कि छद्म वेशधारियों पर कार्रवाई की जा रही है और प्रदेश की डेमोग्राफी को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा,
हम किसी वर्ग विशेष को टारगेट नहीं करते। हमारा लक्ष्य है सुरक्षित, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से मजबूत उत्तराखंड।”

राजनीतिक माहौल गरम है, और चुनाव से पहले बयानबाज़ी का पारा और चढ़ना तय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments