Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeअपराधबागेश्वर में 22 दिन की नवजात की हत्या, मां पर मुकदमा दर्ज

बागेश्वर में 22 दिन की नवजात की हत्या, मां पर मुकदमा दर्ज

बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में 22 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने अब हत्या का रूप ले लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा :-

प्रारंभ में बच्ची की मौत को सामान्य समझा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सामने आने के बाद परिवार और गांव में सनसनी फैल गई।

मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा :-

मृत बच्ची के दादा केशर सिंह की तहरीर पर बैजनाथ थाना पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलुओं की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति विदेश में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, सास-ससुर के साथ विवाद के बीच यह घटना हुई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस का बयान :-

पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि मार्च 2025 में हरिद्वार जिले में भी एक महिला द्वारा अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। फिलहाल बागेश्वर की इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments