Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeअपराधसंत से 5 करोड़ की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

संत से 5 करोड़ की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

धर्मनगरी हरिद्वार में एक संत से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

सप्त सरोवर मार्ग निवासी संत स्वामी शिवानंद भारती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ऋषिकेश के हरिपुरकलां स्थित उनकी जमीन को लेकर होटल कारोबारी सन्नी कपूर और उसके साथी रोहित कोहली ने धोखाधड़ी और रंगदारी की।

19 अगस्त 2023 को मैसर्स रुड़की रिजॉर्ट एंड होटल कंपनी के निदेशक सन्नी कपूर ने जमीन खरीदने का अनुबंध किया।

अनुबंध के मुताबिक एक वर्ष में भुगतान होना था, लेकिन तय समय पर धनराशि नहीं दी गई और अनुबंध निरस्त हो गया।

17 मई 2024 को आरोपी ने आर्थिक असमर्थता जताते हुए 200 रुपये प्रति वर्गफुट क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव रखा।

20 मई 2024 को 14 करोड़ रुपये का चेक दिया गया, जो अगले ही दिन बाउंस हो गया।

संत की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा गया।

4 जुलाई 2025 को संत के पुत्र आशीष भारती के साथ नया समझौता हुआ, लेकिन 11 जुलाई 2025 को फिर अनुबंध रद्द कर 11 करोड़ 34 लाख रुपये सेटलमेंट के रूप में लिए गए।

संपत्ति हस्तांतरण और धमकी का आरोप :-

शिकायत के मुताबिक 30 अगस्त 2025 को आरोपी सन्नी कपूर ने अपने साथी रोहित कोहली के साथ मिलकर संपत्ति का एक हिस्सा अपने परिचितों के नाम कर दिया। 19 सितंबर 2025 को फोन कर संत से संपत्ति का आधा हिस्सा और पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। आरोप है कि मांग पूरी न करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments