Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालचमोली :प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख

चमोली :प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख

विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में बुधवार दोपहर आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर सेट और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय विद्यालय में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार करीब एक बजे स्कूल में वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक धुआं और लपटें उठने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तत्काल थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कंप्यूटर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल ने बताया कि वाई-फाई कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली है। विद्यालय प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments