देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल और महिला कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट व अभद्रता के विरोध में काशीपुर के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया।

कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन :-
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने दो दिन का कार्य बहिष्कार शुरू किया और जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक और सचिव हरजीत सिंह ने कर्मचारियों को आंदोलन में समर्थन दिया। प्रदर्शन में सत्येंद्र सिंह सजवान, अनंत पाल सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, तेजस्विनी शर्मा, पूजा सोनी, मालती देवी, अंकिता सिंह, विशाल चौहान, आशा गोस्वामी सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।


