Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वाल2027 अर्धकुंभ से पहले सख्ती: धर्मनगरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का...

2027 अर्धकुंभ से पहले सख्ती: धर्मनगरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

धर्मनगरी हरिद्वार में 2027 अर्धकुंभ मेले की तैयारियों के बीच प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन तक फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

फुटपाथ और नालों से हटाई गई अवैध दुकानें :-

अभियान के दौरान रेड़ी-पटरी और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। नाले पर बनी अवैध दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही रेलवे सीमा में बनाए गए अवैध गोदामों पर भी कार्रवाई की गई। कई गोदामों की दीवारें तोड़कर सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अभियान जारी रखा।

नो-पार्किंग पर भी सख्ती :-

सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को निर्देश दिए कि नो-पार्किंग में खड़े ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से स्थायी समाधान मिल सके।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई :-

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2027 अर्धकुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। उसी के बाद प्रशासन ने अभियान को तेज किया है।

दोबारा अतिक्रमण पर होगी निगरानी :-

प्रशासन का कहना है कि शहर के सभी फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाएगा और दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए पुलिस व नगर निगम को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का साफ कहना है कि कांवड़ मेला, स्नान पर्व और अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments