Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर रात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, दवा वितरण केंद्र और स्वच्छता व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए और तीमारदारों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष भरोसेमंद और बेहतर हों। स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है।

दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और अधिकारी भी निरीक्षण में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments