Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंकोटद्वार पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, सास यशोदा देवी नेगी को दी अंतिम...

कोटद्वार पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, सास यशोदा देवी नेगी को दी अंतिम विदाई

देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान की सास यशोदा देवी नेगी के निधन के बाद बुधवार को वे दिल्ली से सीधे कोटद्वार पहुंचे। पारिवारिक शोक के इस अवसर पर उन्होंने लालपुर स्थित अपने ससुराल में पहुंचकर दिवंगत यशोदा देवी नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवारजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कोटद्वार के मुक्ति धाम में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण गमगीन रहा।

इसके बाद सीडीएस अनिल चौहान कोटद्वार स्थित सेना शिविर पहुंचे, जहां उनका पूर्व निर्धारित सैन्य कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से उनके दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही तथा आवश्यक इंतजाम किए गए।

आपको बता दें कि, अनिल चौहान उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। उनका पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल जिले की रामपुर ग्राम पंचायत के गवांणा में स्थित है। वे देश के दूसरे सीडीएस हैं और भारतीय सेना में लंबे समय तक अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments