Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनबुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना लाएगी प्रदेश सरकार, सर्वे के बाद...

बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना लाएगी प्रदेश सरकार, सर्वे के बाद बनेगा ड्राफ्ट

प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना शुरू करने की तैयारी में है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्यभर में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू करने की तैयारी है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के अनुसार यह योजना गरीब, मध्यम और सक्षम—तीनों वर्गों की बुजुर्ग महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। सरकार उनकी वास्तविक जरूरतों का आकलन कर सहायता का स्वरूप तय करेगी।

फिलहाल जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। सरकार अब पेंशन के अलावा पोषण और अन्य सहयोग के विकल्पों पर भी विचार कर रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पीएम पोषण योजना के तहत आसपास के स्कूलों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

प्रदेश में बड़ी संख्या में वीर नारियां और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाएं हैं। सरकार इनसे संवाद कर उनकी परिस्थितियों और पारिवारिक देखभाल की स्थिति का भी आकलन करेगी।

महिला दिवस पर होगा सम्मान:-

राजधानी देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए लगातार नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं और बुजुर्ग महिलाओं के लिए प्रस्तावित योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments