देहरादून के विकासनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विकासनगर – त्यूणी बाजार में उस समय हड़कंप मैच गया। जब एक सरियों से लदे पिकअप वाहन ने रोड पर खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि, जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त गाड़ी में कोई भी मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

आपको बता दें कि, ये पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे cctv में कैद हो गई थी। घटना इतनी भयानक थी देखने वालों की रूह कांप गई। सरिये ने भरा पिकअप लोडर जब सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया, तो सरिये कार के अंदर जा घुसे, जिससे कार सरियों में बुरी तरह फंस गई। और लोडर के साथ ही कई काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। अच्छी बात ये रही कि, इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई, और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


