Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंउत्तराखंड - नेपाल बार्डर पर बारातियों से भरी बस गिरी गहरी खाई...

उत्तराखंड – नेपाल बार्डर पर बारातियों से भरी बस गिरी गहरी खाई में, हादसे में 13 की मौत 34 घायल

पिथौरागढ़ में उत्तराखंड – नेपाल बार्डर से लगे झूलाघाट कस्बे में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में एक बारातियों से भरी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक बस हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहें है। घायलों में कई गंभीरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस बारात लेकर बैतड़ी से बजांग जा रही थी। उस वक्त ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की मुख्य वजह ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण बस चढ़ाई में नहीं चढ़ पाई । जिसके चलते ये हादसा हो गया। रेस्क्यू कर घायल बारातियों को डडेलधुरा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी भेजा गया है।

प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि, बस दुर्घटना में 6 बारातियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी। जबकि, 5 बारातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और 2 बारातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस चालक सामान्य घायल है। घायल बस चालक विरेंद्र बुढा को प्रहरी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments