Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंउत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के...

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा बताई गई है। हालांकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा।

दून में सामान्य से अधिक तापमान

सोमवार को प्रदेशभर में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 12.7 डिग्री रहा। अन्य जिलों में भी तापमान में खास गिरावट नहीं देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा। जबकि 25 और 26 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments