Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालनौगांव-पुरोला मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, चार युवक घायल, दो हायर...

नौगांव-पुरोला मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, चार युवक घायल, दो हायर सेंटर रेफर

नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाड़ी गांव के पास रविवार रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार वाहन देहरादून से मोरी की ओर जा रहा था। नौगांव से करीब 12 किलोमीटर आगे सौंदाड़ी के पास अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और खाई में गिर गया।

हादसे में हिमांशु रावत (18) निवासी कुनारा, रितिक रावत (18) निवासी सालारा, अभिषेक (18) निवासी कोट गांव और चुनू (16) निवासी भितरी घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी पुरोला पहुंचाया।

सीएचसी पुरोला के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मनोज असवाल के अनुसार रितिक और अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

गौरतलब है कि बीते दिनों अदनी-रौंतल मोटर मार्ग पर भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

इसी तरह धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक अन्य हादसे में एक महिला की जान चली गई थी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments