Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनउत्तराखंड पुलिस में भारी फेरबदल, कई ज़िलों के पुलिस प्रमुख बदले गए

उत्तराखंड पुलिस में भारी फेरबदल, कई ज़िलों के पुलिस प्रमुख बदले गए

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा सवालों में रहे देहरादून के पुलिस कप्तान का नाम सबसे ऊपर है। देहरादून के SSP अजय सिंह को हटा दिया गया है, और उन्हें हटाकर STF का SSP बनाया गया है, जबकि प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया SSP नियुक्त किया गया।

हरिद्वार में नवनीत सिंह को SSP की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंहनगर के SSP मणिकांत मिश्रा को हटाकर अजय गणपति को नया SSP बनाया गया है। चंपावत में रेखा यादव को SP नियुक्त किया गया है, वहीं अक्षय प्रह्लाद कोंडे पिथौरागढ़ के नए पुलिस प्रमुख बने हैं। अल्मोड़ा SSP देवेंद्र पिंचा को हटाकर चंद्रशेखर घोड़के को तैनात किया गया है। रुद्रप्रयाग में निहारिका तोमर और बागेश्वर में जितेंद्र कुमार को SP बनाया गया है।

इसके अलावा कोटद्वार के ASP चंद्रमोहन सिंह को भी हटाया गया है। इस फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments