Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनउत्तराखंड कांग्रेस की ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ का पर्दाफाश हो गया, बीजेपी ने लगाया...

उत्तराखंड कांग्रेस की ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ का पर्दाफाश हो गया, बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप

देहरादून के धौलास जमीन प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि 2022 में ही उन्होंने चेताया था कि कांग्रेस प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहती है और धौलास का मामला इसे साबित करता है। उनका आरोप है कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीतियों से राज्य में जनसांख्यिकीय बदलाव का खतरा पैदा हुआ है।

आपको बता दें, कि 2004 में कांग्रेस सरकार ने शेखुल हिंद ट्रस्ट को विकासनगर के धौलास में बीस हेक्टेयर जमीन खरीदने की परमिशन दी थी, ताकि इस्लामिक शिक्षा संस्थान बनाया जा सके। लेकिन संस्थान बनाने के बजाय जमीन को प्लॉट कर बेच दिया गया। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए हैं, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताकर पलटवार कर रही है।

प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि ट्रस्ट की 20 एकड़ जमीन में कहीं ग्राम समाज और वन विभाग की सरकारी जमीन तो शामिल नहीं कर ली गई। साथ ही, खरीदारों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments