Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
Homeअपराधदेहरादून में एसटीएफ का ऑपरेशन: राठी गैंग के दो गुर्गे दबोचे, हथियार...

देहरादून में एसटीएफ का ऑपरेशन: राठी गैंग के दो गुर्गे दबोचे, हथियार बरामद

देहरादून में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे गिरोह पर उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने शिकंजा कस दिया है। एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी सुनील राठी से जुड़े दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

खुफिया सूचना पर एक्शन:-

एसटीएफ को इनपुट मिला था कि पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद राठी अपने नेटवर्क के जरिए देहरादून में बड़ी वारदात की तैयारी करवा रहा है। इसी के बाद टीम ने संदिग्धों की निगरानी शुरू की। 26 फरवरी को सहस्त्रधारा रोड पर घेराबंदी के दौरान पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (UP-51 BS 0001) को रोका गया। वाहन से दो युवक पकड़े गए।

बरामदगी :- तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध 32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, दो आईफोन, 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

जमीन विवादों में दखल का खुलासा:-

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कई बार जेल में राठी से मुलाकात कर चुके थे। पूछताछ में उन्होंने माना कि वे जमीन विवादों में राठी का नाम लेकर लोगों को डराते और समझौते के बदले रकम वसूलते थे।

मुकदमा दर्ज:-

दोनों के खिलाफ धारा 111(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना राजपुर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि देहरादून में किस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। एसटीएफ का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments