Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंरुद्रपुर में मंदिर परिसर के बाहर नमाज को लेकर विवाद, वीडियो वायरल,...

रुद्रपुर में मंदिर परिसर के बाहर नमाज को लेकर विवाद, वीडियो वायरल, मुकदमा हुआ दर्ज

रुद्रप्रयाग में मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। प्राचीन अटारिया मंदिर के बाहर नमाज अदा कर रहे एक युवक के साथ कथित मारपीट का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार रेशमबाड़ी निवासी शाहिद पुत्र मोहम्मद जान मंदिर के पास बन रहे एक मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। रमजान के चलते वह काम के दौरान मंदिर परिसर के बाहर एक स्थान पर नमाज पढ़ रहा था।

आरोप है कि मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा ने उसे वहां नमाज पढ़ने से मना किया। इस दौरान कहासुनी हुई और मारपीट व गाली-गलौज की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

दोनों पक्षों के आरोप :_

शाहिद ने अपने समुदाय के लोगों के साथ सिडकुल चौकी पहुंचकर तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। दूसरी ओर मंदिर प्रबंधक का कहना है कि युवक कई दिनों से मंदिर के बाहर नमाज पढ़ रहा था। मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था और मंगलवार को भी मना करने पर गाली-गलौज करने लगा।

पुलिस क्या कह रही है?

पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

एसपी, क्राइम कंट्रोल जितेंद्र चौधरी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments