Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeधर्मरक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे हरिद्वार, स्वामी सत्यमित्रानंद की मूर्ति...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे हरिद्वार, स्वामी सत्यमित्रानंद की मूर्ति का किया अनावरण

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार दौरे पर हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आज हरिद्वार दौरे पर हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी आज उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में पहुँचे।

भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। वहीं तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी।

सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाधि मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की, और फिर मूर्ति का अनावरण भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments