उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कथित रूप से पहचान छिपाकर रह रहे संदिग्ध तत्वों को लेकर सख्त रुख दोहराया है। देहरादून के बालावाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड में किराए के कमरों में रह रहे हैं, अपनी असली पहचान छुपा रहे हैं और यहां तक कि हाथों में लाल कलावा बांधकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,कि “कोई अपना नाम बदलकर रह रहा है। कोई अपना नाम मुन्ना रख रहा है तो कोई टुन्ना। तो कत्ल पूरा नाम नहीं बता रहा।” उन्होंने संकेत दिया कि इस तरह की गतिविधियों को लेकर सरकार गंभीर है और राज्य में छद्म पहचान के मामलों पर नजर रखी जा रही है।
सीएम धामी ने माताओं और बहनों से विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा और जागरूकता में मातृ शक्ति की अहम भूमिका है। “हमारी मातृ शक्ति को इस दिशा में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब आप अपने बच्चों को इन बातों के लिए शिक्षित करेंगे।”
मुख्यमंत्री धामी के इस बयान को राज्य में कथित घुसपैठ और फर्जी पहचान के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हाल के समय में सरकार अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी करती रही है।
राजनीतिक हलकों में सीएम के इस बयान को आगामी रणनीति और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


