Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वाल‘नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026’: सीएम धामी ने किया शुभारंभ, विकास परियोजनाओं की...

‘नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026’: सीएम धामी ने किया शुभारंभ, विकास परियोजनाओं की गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी गढ़वाल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ‘नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026’ का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के माध्यम से पौड़ी जनपद के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं साथ ही क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

विकास परियोजनाओं का जिक्र:-

सीएम धामी ने कहा कि, राज्य सरकार पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का संकल्प लेकर काम कर रही है। उन्होंने कई प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र किया—

  • श्रीनगर में लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) का निर्माण कार्य जारी है।
  • खोह नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
  • पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।
  • कोटद्वार में 50 बेड वाले आधुनिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  • पौड़ी में प्रदेश की पहली एनसीसी एकेडमी का निर्माण किया जा रहा है।
  • कोटद्वार में 11 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
  • मालन नदी पर सड़क पुल का निर्माण जारी है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा:-

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल में माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रनिंग और एंगलिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंसडौन, ताड़केश्वर, देवप्रयाग, पौड़ी, मुंडेश्वर और भैरव गढ़ी के बीच का क्षेत्र तेजी से पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फेस्टिवल पौड़ी को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा और राज्य में पर्यटन व तीर्थाटन को नई गति देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments