मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत “मुख्य सेवक की चौपाल” कार्यक्रम में आमजन से सीधा संवाद किया।

चौपाल में ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को स्पष्ट कहा कि एक भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित


