उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। रविवार को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में जहां मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। वहीं सोमवार को एक बार फिर मैदानी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल गया। सोमवार को फिर से बादल छा गए। जिससे एक बार फिर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, तो वहीं दूसरी और पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई हैं। प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा है। साथ ही आने वाले दिनों में 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।



