इन दिनों ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को मंत्री रेखा आर्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में अफसरों के साथ जनता की समस्याएं सुनी,
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अगर अफसर जन समस्याओं को नहीं सुनेंगे या फिर अनदेखा करेंगे, तो अफसर नपेंगे।

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जो समस्याएं सामने आई हैं, वे अगले किसी कार्यक्रम में दोहराई नहीं जानी चाहिए।


