उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 दिवसीय खटीमा दौरे पर है। रविवार को मुख्यमंत्री धामी ने कैम्प कार्यालय लोहियाहेड पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। साथ ही लोहियाहेड हेलीपेड भी पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ ही आमजन की भी जनसमस्याएं सुन तमाम अधिकारियों को जल्द सभी समस्याओं के समाधान करने के भी निर्देश दिए।


इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ग्राम भगचुरी गाँव पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन और वीरेंद्र मौर्य की स्वर्गीय माता सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास में पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को ढांढस देते हुए दिवंगत आत्माओ की शान्ति कि कामना की।






