Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंबाइक की टक्कर में कांवड़िया घायल, श्रद्धालुओं ने फूंकी बाइक

बाइक की टक्कर में कांवड़िया घायल, श्रद्धालुओं ने फूंकी बाइक

ऊधम सिंह नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िया राहुल को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल के हाथ पर गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए श्रद्धालुओं ने हादसे में शामिल बाइक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह से खाक हो गई। बाइक जलाने के बाद कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद जाम खुलवाया। हालात को देखते हुए पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग घर गेट नंबर 7 से किच्छा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को वन-वे कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह भी एक कांवड़िया की ही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments