Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालहरिद्वार: विष्णु घाट के पास देर रात भीषण आग, तीन दुकानें जलकर...

हरिद्वार: विष्णु घाट के पास देर रात भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित विष्णु घाट चौक पर देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब एक बजे खाने-पीने की तीन दुकानों से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।

सिलेंडर फटने से बढ़ी आग:-

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान एक दुकान में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिससे लपटें और तेज हो गईं। सिलेंडर विस्फोट के बाद आग की लपटें पास स्थित होटल हरि निवास और राज होटल के दूसरे तल तक पहुंच गईं। गनीमत रही कि रात के समय बाजार बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू :-

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सबसे पहले नजदीकी होटलों में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुकानों में रखे चार अन्य गैस सिलेंडरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे आसपास की दुकानों व होटलों में फैलने से रोक दिया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका :-

सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही मायापुर यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई थी। संकरी गलियों के बावजूद टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments