Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालहरिद्वार में हाथी का हमला: खेत से लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग...

हरिद्वार में हाथी का हमला: खेत से लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को पटका, दोनों पैरों की हड्डियां टूटी

हरिद्वार रेंज के बिशनपुर कुंडी गांव के पास जंगली हाथी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हादसे में बुजुर्ग के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

खेत से लौटते समय हुआ हमला:- जानकारी के अनुसार धर्मपाल (65), निवासी पुरानी कुंडी, अपने खेत की रखवाली कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास जंगली हाथियों का झुंड आ धमका। ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। खुद को बचाने के लिए धर्मपाल ने अपनी चादर हाथी की ओर फेंकी, लेकिन अफरा-तफरी में वह खेत में गिर पड़े। तभी एक हाथी ने उन्हें उठाकर पटक दिया। हमले में उनके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू:- घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार वन विभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला भी अस्पताल पहुंचीं और घायल का हालचाल जाना। इलाज के दौरान परिजन उन्हें कनखल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

50 हजार की आर्थिक सहायता:- डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। विभाग की ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। शेष मुआवजा राशि नियमानुसार जल्द दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments