Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंहल्द्वानी एसडीएम कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे विधायक सुमित ह्रदयेश

हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे विधायक सुमित ह्रदयेश

हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट परिसर का लंबे समय से बंद होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि सभी सड़कों पर उतर आए हैं। इतना ही नहीं एसडीएम कोर्ट परिसर के लंबे समय से बंद होने से नाराज कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश और पार्षद रवि जोशी दोनों ही कोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

दरअसल, हल्द्वानी एसडीएम राहुल शाह के ट्रांसफर होने के बाद से ही एसडीएम परिसर में कोर्ट का कामकाज ठप पड़ गया। जिससे कोर्ट के सभी मामलों की कार्यवाही बाधित होने से वकीलों के साथ -साथ आमजन को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Oplus_16908288

कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, एसडीएम कोर्ट के बंद रहने से न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है, तो साथ ही आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं आम जनता को न्याय के लिए बार बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Oplus_16908288

विधायक सुमित हृदयेश में इस विषय की गंभीरता को समझते हुए कुमाऊँ कमिश्नर और डीएम से फोन पर बात करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में नए एसडीएम की नियुक्ति की मांग की है। ताकि कोर्ट का कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सके।

वहीं जिलाधिकारी ने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि, जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments