Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंहल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी...

हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने रखी विकास की नई नींव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख रुपये की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ। इन योजनाओं में 72.38 करोड़ रुपये की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 74.90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

पेयजल और आधारभूत ढांचे पर फोकस :-

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिले को विकास की नई गति मिलेगी। उन्होंने विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) के तहत 154.43 करोड़ रुपये की लागत वाली हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, बसंतपुर, हल्दूचौड़ जग्गी समेत कई ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।

सड़क, सीवरेज और सिंचाई परियोजनाएं :-

शिलान्यास की गई योजनाओं में कसियालेख-धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी मार्ग, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली सड़क सुधारीकरण, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत और कई अन्य सड़क व सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण तथा विभिन्न क्षेत्रों में नलकूप और सिंचाई परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया।

विकास के साथ विरासत की बात :-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-रोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की अस्मिता और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments