उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में जाम की समस्या हर रोज बढ़ती जा रही है। अब जाम के झाम को कम करने के लिए बड़ी तैयारी हो रही है। देहरादून में पॉड टैक्सी चलाने की प्लानिंग हो रही है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सचिवालय में इसे लेकर बड़ी बैठक हुई, जिसमें सीएम धामी ने तेजी से इस पर काम करने के निर्देश दिए।

देहरादून शहर में पॉड टैक्सी चलाने की प्लानिंग है। जिसके लिए एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा और शहर के बीच में कुछ रूट्स पर पॉड टैक्सी चलाने की प्लानिंग है। इस पर सीएम ने जल्द काम करने के निर्देश दिए। वहीं मसूरी और नैनीताल में रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हुई। देहरादून के पुरकुल गांव से मसूरी के लिए रोपवे बनाया जाएगा, जिसमें बेहद आरामदायक सफर हो सकेगा। वहीं हल्द्वानी के पास रानीबाग से नैनीताल के हनुमानगढ़ी तक रोपवे बनाया जाना है।

देहरादून शहर में हाल के दिनों में जाम की समस्या तेजी से बढ़ी है। अभी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के पूरी तरह से खुलने के बाद भारी ट्रैफिक पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए पहले से तैयारियां की जा रही हैं। इसी को देखते हुए शहर के अंदर पॉड टैक्सी तो वहीं मसूरी के लिए रोपवे की प्लानिंग हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन प्रोजेक्ट को लेकर खुद बहुत ज्यादा सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इनका काम शुरू हो जाएगा।


