Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeअपराधदेहरादून में ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’: 2,186 का सत्यापन, 19.10 लाख जुर्माना

देहरादून में ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’: 2,186 का सत्यापन, 19.10 लाख जुर्माना

डीजीपी के निर्देश पर देहरादून जनपद में सोमवार से एक महीने का सघन सत्यापन अभियान ‘Operation Crack Down’ शुरू किया गया। नगर और देहात क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ वृहद स्तर पर कार्रवाई की।

अब तक की प्रमुख कार्रवाई :-

सत्यापित व्यक्तियों की संख्या: 2,186

83 पुलिस एक्ट में चालान: 191

83 पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना: ₹19,10,000

81 पुलिस एक्ट में चालान: 55

81 पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना: ₹13,250

थाने लाकर पूछताछ किए गए संदिग्ध: 28

किरायेदारों का सत्यापन न कराने और अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।

20 चेकिंग प्वाइंट निर्धारित :-

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए जनपद में 20 चेकिंग प्वाइंट तय किए हैं। सभी प्वाइंट्स पर नियमित सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस की मौजूदगी बढ़े और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस के अनुसार अभियान अगले एक महीने तक जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments