Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनकांग्रेस का हल्ला बोल : कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का...

कांग्रेस का हल्ला बोल : कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का राजभवन कूच, रैली में जुटी भारी भीड़

प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने राजभवन कूच से पहले विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता एक मंच पर एकजुट दिखाई दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रचार सामग्री हटाने पर विवाद:-

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राजभवन कूच के समर्थन में लगाई गई प्रचार सामग्री को सुबह हटा दिया गया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप:-

रैली को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेस ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करने की बात कही है।

पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments