Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादून'कानून व्यवस्था' पर कांग्रेस का 'हल्ला बोल', पुलिस मुख्यालय घेराव के दौरान...

‘कानून व्यवस्था’ पर कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, पुलिस मुख्यालय घेराव के दौरान ‘झड़प’

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस मुख्यालय के घेराव के दौरान स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

प्रदर्शन का नेतृत्व गणेश गोदियाल ने किया। उनके साथ विधायक प्रीतम सिंह, विधायक लखपत बुटोला, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

घेराव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments