हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक हाई लेवल मीटिंग की। जिसमें शासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि कुंभ के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कुंभ 2027 को लेकर राज्य की पुष्कर सिंह सरकार बेहद गंभीर है औऱ सीएम पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं कि सभी तैयारियां समय से पूरी हों।


