Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंमुख्यमंत्री धामी ने किया प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण

जनपद चंपावत  के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग 256 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं :-

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने धामी ने फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल अवसंरचना की प्रगति की समीक्षा की।

300 बालिकाओं के लिए आवासीय सुविधा :-

कॉलेज परिसर में 300 बालिकाओं की क्षमता वाला छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण, शिक्षा और आवास की समग्र सुविधा उपलब्ध कराएगा। विशेष रूप से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को यह कॉलेज एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा  समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments