टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती :-
एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित सहायता और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।
शिक्षा क्षेत्र को समर्थन :-
दूसरा वाहन राजकीय इंटर कॉलेज, मंच को आवंटित किया गया है। यह वाहन विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों और छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए बहल पेपर मिल की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कॉरपोरेट जगत की भागीदारी अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
\इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


