उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह पहाडीं क्षेत्र बागेश्वर और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट इलाके में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था । वहीं सुबह-सुबह जब लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग डर के अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार की कोई जनहानी की सूचना नहीं प्राप्त हुई। एनएससी ने बताया कि, भूकंप के झटके सुबह 07:48:37 बजे महसूस किये गए थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण जिले की किसी भी तहसील या गांव में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। की खबर प्राप्त नहीं हुई है।


