चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में चार वर्षों के बाद नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। बर्फ से ढकी ढलानों पर खिलाड़ियों का जोश और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

चैंपियनशिप के पहले दिन महिला वर्ग में जॉइंट सलाम प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 17 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

चार साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह है। औली की प्राकृतिक बर्फीली ढलानें स्कीइंग के लिए अनुकूल मानी जाती हैं, जिसके चलते यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होती रही हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन से एक बार फिर औली राष्ट्रीय खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में सुर्खियों में आ गया है।


